मंडावली क्षेत्र में लगा साप्ताहिक बाजार।
- फोटो : NAZIBABAD
मंडावली में पाबंदी के बावजूद लगा साप्ताहिक बाजार
मंडावली/नजीबाबाद। जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद मंडावली में शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगाया गया। डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देश पर जनपद में साप्ताहिक बाजार और भीड़भाड़ के कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई है। एसडीएम संगीता ने भी नगर व आसपास के क्षेत्रों में साप्ताहिक बाजार बंद रखने के निर्देश दिए थे। मंडावली में प्रशासन के आदेश की अवहेलना करते हुए मंडावली पुलिस थाने से 150 मीटर दूर शनिवार को बाजार लगाया गया। बाजार में बड़ी संख्या में आसपास के लोगों ने आकर खरीदारी की। एसडीएम संगीता ने बताया कि रोक के बावजूद साप्ताहिक बाजार लगाने पर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।