फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को लेखपालों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकांश लेखपालों का कार्य संतोषजनक न पाने पर नाराजगी जताई। विभागीय कार्यों का सही से निर्वहन न करने पर नींदडू क्षेत्र की लेखपाल अंजुल त्यागी को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि इन दिनों सरकार के आदेश पर लेखपालों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इन कार्यों में आठ बिंदुओं को शामिल किया गया है। इनमें पीएम किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, जल शक्ति संसाधन योजना, तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्ताकरण, खतौनी फीडिंग आदि शामिल हैं। अधिकांश लेखपालों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अजयपाल सिंह , रजिस्ट्रार कानूनगो सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें