फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण

Tue, 30 Apr 2019 11:48 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम धीरेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य के अनुरूप गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि इस बार गेहूं का सरकारी रेट 1840 रुपये प्रति क्विंटल है। किसानों से उनका गेहूं खरीदने के बाद भुगतान सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। 25 अप्रैल को जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने जनपद के सभी अधिकारियों की मीटिंग लेकर गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदने में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए थे। एसडीएम ने केहरीपुर, कासमपुरगढ़ी, कल्लूवाला, कादराबाद, अफजलगढ़ आदि स्थानों पर स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ तो उपस्थित मिला, लेकिन गेहूं की खरीदारी का कार्य संतोषजनक नहीं दिखाई दिया। एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह डीएम के आदेशों के अनुरूप खरीद में तेजी लाएं। धामपुर तहसील क्षेत्र में करीब 25 गेहूं क्रय केंद्र हैं, तीन हजार क्विंटल गेहूं की खरीद प्रत्येक प्रभारी को करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें