राजा का ताजपुर l एसडीएम ने ताजपुर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और सभी की समस्या सुनी। साथ ही जल्द समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने खलिया नाले पर हुए अतिक्रमण हटवाने व सफाई कराने के लिए भी एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को उपजिलाधिकारी चांदपुर रितु चौधरी ताजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचीं। जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर जानकारी ली। इस दौरान पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि घरों में आज भी कई फीट पानी चल रहा है। उनका काफी सामान पानी से बेकार हो गया है। जिसको लेकर एसडीएम ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और मोहल्लों में भर रहे पानी का भी जायजा लिया। ग्रामीण हाजी शमशाद फरीदी, मनोज अग्रवाल, सुरेश सैनी, विरेन्द्र शर्मा, कमलजीत सिंह नूर, अरुण अग्रवाल, डॉ. रोहताश सिंह आदि ने ताजपुर में खलिया के नाले को लेकर ज्ञापन देते हुए कहा कि बरसात के दौरान गांगन नदी का पानी आ जाने से भर जाता है। जिससे ताजपुर के कई मोहल्लों में पानी भर जाता है। जिसके समाधान की मांग की गई।