फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने धामपुर ,शेरकोट के 46 बूथों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम मनोजकुमार सिंह ने शुक्रवार को धामपुर और शेरकोट पालिका क्षेत्र का भ्रमण कर करीब 46 मतदान बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में देेेेखा कि बीएलओ वहां पर काम कर रहे है या नहीं। एक दो स्थानों पर शेरकोट पालिका में वार्ड परिसीमन को लेकर लोगों ने शिकायत की। जिसका निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने पालिका के अधिकारियों के साथ धामपुर में 18 और शेरकोट पालिका में 28 बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद मिले। बताया गया कि चुनाव आयोग के आदेश पर सात नवंबर तक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद वार्ड के लोगों ने दावें और आपत्तियां लिए जा रहे है। उनके स्तर से बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे इस दौरान जमा होने वाले दावों, आपत्तियों की सही प्रकार से जांच कर लें। आपत्तियों का निदान सही प्रकार से होना चाहिए। दावेेे और आपत्तियां सात नवंबर तक प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें