फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने दो बाल बंधुवा मजदूर कराए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर । उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को दो बाल बंधुवा मजदूरों को एक किसान के यहां से मुक्त कराया। यह दोनों बाल बंधुआ मजदूर झारखंड के जिला चनरा के निवासी है। दोनों को मुक्त करा कर उनके प्रदेश भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है। परिजनों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संज्ञान में लाया लाया गया कि मिलक पूरनपुर गांव में किसान प्रदीप कुमार चौहान ने झारखंड के दो बाल श्रमिकों को बंधवा बना कर रखा है। यह दोनों बाल श्रमिक पिछले 2 साल से प्रदीप कुमार चौहान के फंदे में हैं। आरोप है कि प्रदीप कुमार चौहान इन दोनों बंधुआ मजदूरों को उनके घर नहीं जाने दे रहा। इनसे खेती बाड़ी का काम करवाता है।
बृहस्पतिवार को वह बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविंद कुमार को साथ लेकर गांव में पहुंचे और किसान प्रदीप कुमार के फंदे से दोनों बाल बंधवा श्रमिकों को मुक्त कराया। दोनों बाल श्रमिक सुखेंद्र उर्फ टप्पा पुत्र नलका बुर्डयान, अजय कुमार पुत्र विनोद बुर्डयान जिला चनरा झारखंड के निवासी हैं। बताया गया कि श्रम विभाग की ओर से श्रम अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें