नजीबाबाद में जलालाबाद नगर पंचायत के नामित सदस्यों को शपथ दिलातीं एसडीएम संगीता।
- फोटो : NAZIBABAD
एसडीएम ने मनोनीत सदस्यों को दिलाई शपथ
नजीबाबाद। एसडीएम संगीता ने नगरपालिका परिषद नजीबाबाद, नगर पंचायत जलालाबाद और साहनपुर के शासन द्वारा मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई है।
नजीबाबाद के लिए शासन द्वारा नामित सदस्यों आशु अग्रवाल, रामपाल सिंह, मोनिका यादव, मुकुल रंजन दीक्षित को एसडीएम संगीता ने बुधवार को ड्वाकरा हॉल में शपथ दिलाई है। ईओ सुरेंद्र प्रताप, राजस्व अधिकारी विपिन चौहान, कार्यालय प्रभारी मुजफ्फर अली, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित शपथ ग्रहण में वरिष्ठ भापजा नेता सरदार जसवीर सिंह अस्वस्थ्य होने पर शपथ नहीं ले सके। नगर पंचायत साहनपुर के ईओ हरिनारायण सिंह, सादिक बेग की उपस्थिति में नामित सदस्यों राजकुमार प्रजापति और अजीम बेग को शपथ दिलाई। साहनपुर के लिए एक अन्य नामित अरुण राजपूत पिता का नाम और पता गलत होने की वजह से शपथ नहीं ले सके। उधर नगर पंचायत जलालाबाद के नामित सदस्यों दीपक कुमार, गंगाराम, राजेश राजपूत ने ईओ हरिनारायण, चेयरपर्सन पति लियाकत अंसारी और कार्यालय प्रभारी हसन मुस्तफा की उपस्थिति में शपथ ली है।