संवाद न्यूज़ एजेंसी
नहटौर। नगर पालिका परिषद में नवनिर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओमकुमार रहे। उन्होंने नगर के विकास के लिए अपनी ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह ने चेयरपर्सन अनस इकरार उर्फ हुमा जैद एवं निर्वाचित 25 सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीओ शुभ सूचित, चेयरपर्सन के पति मोहम्मद जैद, मोहम्मद आमिर, ब्लाॅक प्रमुख राकेश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन, अरविंद जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने किया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
ताहिरा बेगम ने 25 सभासदों के साथ ली शपथ
नगीना। एमएम इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित चेयर पर्सन ताहिरा बेगम को पालिका अध्यक्ष की शपथ दिलाई।
इसके बाद अलग-अलग वार्डों से निर्वाचित सभासद गोपाल शर्मा, रामकुमार यादव, रोहित विश्नोई, बृजमोहन, कपिल पंवार, नाहिद परवीन, राधा रानी, सुनीता, मोहम्मद शारिक, मोहम्मद अहमद, मकसूद उस्मानी, मोहम्मद राशिद, नूर मोहम्मद सहित सभी 25 सभासदों को शपथ दिलाई। चेयरपर्सन ताहिरा बेगम ने वादा किया कि अति शीघ्र नगीना में युवाओं के खेलने के लिए एमएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मिनी स्टेडियम बनाने का काम प्रारंभ हो जाएगा।
शेख राशिद के संचालन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पालिका के ईओ संदीप सक्सेना, बिजनौर सदर की पूर्व विधायक रुचि वीरा, चेयरपर्सन पुत्र शेख शाहनवाज खलील, शाहरुख खलील, शहराज खलील, काष्ठ कला उद्यमी जुल्फिकार आलम, इरशाद मुल्तानी, काजी अरशद मसूद, सुल्तान राइन, सैयद आसिफ अली, आलोक चौधरी, शेख जमशेद, यामीन अंसारी, मुफ्ती उवेश अकरम, रईस कुरैशी आदि मौजूद रहे।