फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम पर अभद्रता का आरोप, धरने पर बैठी भाजपा नेता

विज्ञापन
चांदपुर तहसील पर धरना पर बैठी भाजपा नेत्री दीपमाला संतोषी - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
एसडीएम पर अभद्रता का आरोप, धरने पर बैठी भाजपा नेता
विज्ञापन

चांदपुर। पति के साथ शपथ पत्र को सत्यापित कराने पहुंची भाजपा नेता एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहसील में धरने पर बैठ गई। गांव सुंदरा निवासी भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीपमाला संतोषी ने बताया कि उसके पति देवेंद्र कुमार संतोषी सेना में हैं। कुछ शपथ पत्र थे। पारिवारिक रिकार्ड के कागजों में कुछ त्रटि है। जिनके शपथ पत्रों की प्रतिलिपि को सत्यापित कराने के लिए उसके पति तीन दिन से एसडीएम के पास आ रहे थे, लेकिन एसडीएम ने शपथपत्र सत्यापित नहीं किए। बुधवार को वह पति के साथ एसडीएम के पास आई, लेकिन एसडीएम ने शपथ पत्र सत्यापित करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि एसडीएम ने उनके साथ अभद्रता की। इसके विरोध में भाजपा नेता ने तहसील पर धरना शुरू कर दिया है। वहीं एसडीएम घनश्याम वर्मा का कहना है कि भाजपा नेता के पति पांच शपथ पत्र लेकर उनके समक्ष उपस्थित हुए थे। उन सभी पर उन्हीं के हस्ताक्षर थे। उनके साथ कोई भी शपथकर्ता मौजूद नहीं था। इस कारण उन्होंने शपथ पर को सत्यापित नहीं किया है। उन पर अभद्रता का लगाया गया आरोप पूर्णत: निराधार है। देर रात डीएम के आश्वासन के बाद भाजपा नेता ने धरना समाप्त कर दिया। डीएम ने आज उन्हें वार्ता करने के लिए अपने कार्यालय बिजनौर बुलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें