फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड कार्यालय का किया उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्काउट गाइड कार्यालय का किया उद्घाटन
विज्ञापन

बिजनौर। भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर जिला संस्था बिजनौर के जिला कार्यालय का जीआईसी में उद्घाटन किया गया।
जिला सचिव सतपाल सिंह मलिक ने ध्वज शिष्टाचार किया। संस्था अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र शर्मा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। जिला स्काउट गाइड के सफल संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों को अपने अपने दायित्वों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही कहा कि कार्यालय की स्थापना से जिले की स्काउट गाइड संस्था के कार्य को ऊर्जा व दिशा मिलेगी। इस दौरान उपाध्यक्ष आफताब अहमद, जिला आयुक्त स्काउट ओमपाल सिंह, जिला आयुक्त गाइड निर्मल शर्मा, प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र, राकेश शर्मा, संजय सलिल, बृजवीर सिंह, चंद्रहास सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें