स्काउट शिक्षक ने वितरित किए घर-घर मास्क
नजीबाबाद। कासमियां इंटर कालेज के स्काउट शिक्षक निसार अहमद ने बृहस्पतिवार को वाहिदनगर क्षेत्र में घर-घर जाकर निशुल्क मास्क वितरित किए। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एजाजुल हसन ने कोरोना वायरस के दौर में शिक्षक द्वारा मास्क वितरित करने को वक्त की जरूरत बताया।