फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइक सवार को टक्कर मार स्कोर्पियो पेड़ से टकराई, कई घायल

विज्ञापन
स्योहारा क्षेत्र के गांव चंचलपुर के पास पलटने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।
विज्ञापन
- नगीना से सहसपुर शादी समारोह में जा रहे थे गाड़ी सवार
विज्ञापन

- उपचार के दौरान बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा (बिजनौर)। नगीना से सहसपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की स्कोर्पियो ग्राम चंचलपुर के पास एक बाइक सवार को टक्कर मारकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर, अस्पताल में उपचार के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई।

रविवार की दोपहर 2:30 बजे स्योहारा-धामपुर मार्ग स्थित ग्राम चंचलपुर के पास पेट्रोल पंप से तेल लेकर बाइक सवार सुरेश सिंह (62) सड़क पर आ रहे थे। इसी दौरान तेज गति से धामपुर की ओर से आ रही स्कोर्पियो उनकी बाइक को टक्कर मार कर पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्कोर्पियो चालक फरमान (23) पुत्र शमशाद निवासी महेशरी कोतवाली देहात, शहजाद (44) पुत्र अहमद सईद निवासी नगीना, हमजा (13) पुत्र शहजाद नगीना, अब्दुल मलिक (65) पुत्र अब्दुल रशीद काजी सराय नगीना, मुमताज अहमद (64) पुत्र शुबहान शाह नगीना और बाइक सवार सुरेश (62) पुत्र चुन्ना सिंह निवासी जमालपुर महीपत स्योहारा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पेट्रोल पंप स्वामी शिवकुमार रवि और कर्मियों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, उपचार के दौरान बाइक सवार सुरेश की मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें