साइंस प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
नगीना में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में साइंस प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छह से आठ तक की कक्षाओं के 40 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्कूल के फैसल जैदी, महताब आलम शिक्षकों के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने वर्किंग मॉडल तैयार किए । रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, हाइड्रोलिक जेसीबी, ड्रिप इरिगेशन मोटर, सोलर कूकर, वॉलकेनों, थर्मल पावर, हीटिंग इफेक्ट इमेज फोरमेड करंट, मैग्रेटिक फील्ड, पिनहॉल कैमरा, इमेज फोरमेड बाई रिफ्लेक्टिंग, सोलर हीटर ऑफ वाटर, एयर कंडिश्नर हीटर आदि प्रोजेक्ट बनाए।
प्रतियोगिता में थर्मल पावर प्लांट के नवेद अकदस को प्रथम, हाइड्रोलिक जेसीबी को बनाने वाले दानिश शाहजेब को द्वितीय, होम मेड इलैक्ट्रिक मोटर प्रोजेक्टर का प्रदर्शन करने वाले हाशिर, मंतशा और जुवेरिया को तृतीय घोषित किया। स्कूल के प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह और प्रधानाचार्य पूर्णिमा सिंह ने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित किया।