नगीना में सेंट मैरी स्कूल में आयोजित विज्ञान व कला प्रदर्शनी में बनाए गए मॉडल के बारे में जानकारी
- फोटो : BIJNOR
विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन
नगीना(बिजनौर)। सेंट मेरी स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रबंधक फादर मैथ्यू ने किया। उन्होंने विभिन्न मॉडलों का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। छात्र छात्राओं ने सोशल साइंस में अशोक चक्र, लाल किला, बाघा बॉर्डर आदि मॉडल बनाए। फिजिक्स में छात्र आरजू ने मिसाइल लांचर, कॉमर्स में यासर, तुबा ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, आरुषि अग्रवाल ने एटीएम, दिव्या ने कुरकुरा फैक्ट्री, मारिया शमसी ने जागो ग्राहक जागो, प्रांजल ने स्मार्ट सिटी के मॉडल बनाए। प्रदर्शनी में अभिभावकों ने भी हिस्सा लेकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य फादर पीटर ने छात्रों व शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।