बिजनौर। कांवड़ यात्रा को लेकर कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे। बीएसए सचिन कसाना ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन सहित अन्य परिस्थितियों की वजह से परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालयों में शनिवार का अवकाश घोषित किया गया है।