फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तारों में उलझी स्कूल वैन, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत तारों में उलझी स्कूल वैन, मचा हड़कंप
विज्ञापन

शेरकोट। मोहल्ला हकीमान में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते टल गया। बताया गया कि जब एक स्कूल की वैन बच्चों को छुट्टी होने के बाद घर छोड़ने जा रही थी तो मोहल्ले में नीचे लटके जर्जर विद्युत तारों से वैन टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वैन में 12 बच्चे सवार थे। जिस समय हादसा हुआ तब उस दौरान बिजली आपूर्ति ठप थी।
विज्ञापन

मोहल्ले के दानिश, महावीर सिंह, शाहिद, शाहनवाज आदि ने बताया कि वह निगम के अधिकारियों से कई बार मोहल्ले में गुजर रहे बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है, लेकिन गनीमत रहती है कि बिजली आपूर्ति नहीं रहती। नागरिकों ने घटना के बारे में निगम के अधिकारियों को अवगत कराया। जेई राहुल मौर्य के आदेश पर बिजलीघर के स्टाफ ने मौके पर पहुंच जर्जर तारों को सही किया। लोगों का कहना था कि यदि बिजली आपूर्ति चल रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जेई का कहना है कि नगर के जर्जर तारों को बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों को एस्टीमेट बना कर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें