भाकियू का 42 वें दिन भी जारी रहा धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
बेगावाला। ब्रह्मपुरी और रावली के बीच मालन नदी के रपटे पर पुल का निर्माण कराने और जाहरवीर गोगाजी मंदिर के पास देसी शराब की दुकान को हटाने के लिए 42 वे दिन भी धरना जारी रहा। शनिवार को स्कूली बच्चों ने रपटे पर खड़े होकर प्रदर्शन किया
भाकियू के क्षेत्रीय ब्लॉक अध्यक्ष लवकेश कुमार ने मांग की कि इस रपटे को तोड़कर पक्का पुल बनाया जाए जिससे स्कूली शिक्षा बाधित न हो। उधर ग्रामीण वेदराम,सुनील,दिनेश, विनोद,नरेश आदि का कहना है कि ब्रह्मपुरी और रावली के बीच बना यह रपटा दर्जन भर से ज्यादा गांव को जोड़ता है। रपटे पर पानी आ जाने के कारण गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता है। यदि पुल पक्का बन जाता है तो ग्रामीण ग्रामीणों को बाढ़ से मुक्ति मिल जाएगी।
धरने में ब्लॉक अध्यक्ष विजय चौधरी, ब्लॉक महासचिव पंकज शहरावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष लवकेश कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, पंकज कुमार, अमरदीप,विकार अहमद, योगेश कुमार, सुभाष, कामेन्दर सिंह, ब्रजपाल सिंह, हारून,राहुल, राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।