सौरभ बने युवा मोर्चा के सोशल मीडिया सेल प्रभारी
बिजनौर। सौरभ सिंघल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की सोशल मीडिया का प्रभारी बनाया गया है। अब तक वह युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष होने के साथ नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक थे। सौरभ सिंघल पिछले कई सालों से गंगा बैराज पर मां गंगा की आरती करा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सौरभ सिंघल से ऑनलाइन वार्ता करके उनके अभियान को सराहा था। जिले में आने वाले बड़े नेता व अफसर भी सौरभ सिंघल द्वारा कराई जाने वाली मां गंगा की आरती में शामिल हो चुके हैं।