फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बनाई गई शिशु वाटिका

विज्ञापन
अफजलगढ में सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु वाटिका का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
स्कूल में बनाई गई शिशु वाटिका
विज्ञापन

अफजलगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर की ओर से बनी शिशु वाटिका का विधिवत शुभारंभ किया गया।
बुधवार को चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी तथा विद्यालय के प्रबंधक विपिन जैन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित, पुष्पार्चन एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक नृत्य, गीत आदि प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने विद्यालय के कदम की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद शिशुओं के स्वास्थ्य तथा शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। वक्ताओं ने छात्र छात्राओं से विद्यालय की ओर से बनाए गए पार्क से लाभान्वित होने का आह्वान किया। इस अवसर पर अगम जैन, रोहिताश्व सिंह, संजय शर्मा, बीना जैन, पारुल अग्रवाल वसीम अंसारी, विकास जैन तथा राकेश कर्णवाल मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें