गांव को कराया सैनिटाइज, आवाजाही पूरी तरह बंद
स्योहारा। गांव मेवा नवादा में कोरोना का पॉजिटिव केस मिलने के बाद गांव वालों में भय व्याप्त है। गांव में पहुंचे सीएमओ विजय कुमार यादव और एसपी देहात ने ग्रामीणों से हर हालत में लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। गांव में पहुंचे एसपी देहात संजय कुमार ने कहा कि गांव और क्षेत्र में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि सभी लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहें। न मानने की स्थिति में पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से पेश आए। सीएमओ विजय कुमार यादव ने पूरे गांव को सैनिटाइज करा युवक के परिजनों को क्वारंटीन करा दिया गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। इस अवसर पर एसपी देहात संजय कुमार, एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह, सीओ महावीर सिंह राजावत, थानाध्यक्ष उदय प्रताप आदि मौजूद रहे।