नजीबाबाद में माल गोदाम तिराहे को सेनिटाइज करते अग्निशमन कर्मचारी।
- फोटो : NAZIBABAD
क्वारंटीन केंद्र सहित प्रमुख स्थानों को किया सैनिटाइज
नजीबाबाद। अग्निशमन विभाग ने मोटाआम क्षेत्र स्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल के क्वारंटीन केंद्र सहित सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज किया।
अग्निशमन दल के प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने रविवार को हर्सवाड़ा बाईपास मार्ग पर स्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल के क्वारंटीन केंद्र को सैनिटाइज किया। इस केंद्र पर कई लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। अग्निशमन दल ने सार्वजनिक स्थानों पर स्थित अस्पताल तथा प्रमुख चौराहों को भी सैनिटाइज किया। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से हर्सवाड़ा क्षेत्र को प्रशासन ने सील किया हुआ है। ग्राम प्रधानपति जाहिद अंसारी के नेतृत्व में क्षेत्र में सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए सफाईकर्मी जुटे हैं।