नजीबाबाद में अस्पताल को सेनिटाइज करते अग्निशमन कर्मचारी।
- फोटो : NAZIBABAD
अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों को किया सैनिटाइज
नजीबाबाद। अग्निशमन दल ने नगर के थाना परिसर, अस्पताल, बैंक, सब्जी मंडी और सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज करने के लिए अभियान चलाया।
अग्निशमन दल के प्रभारी केएस जादौन, अनिल कुमार, विजेंद्र कुमार, विनीत कुमार ने नगर के प्रमुख स्थानों को सैनिटाइज करने के लिए अभियान चलाया। अग्निशमन दल की टीम ने थाना नजीबाबाद, सीएचसी समीपुर, महिला चिकित्सालय, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब बैंक, कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर को सैनिटाइज किया।