बिजनौर में मूल्यांकन केंद्र पर आरजेपी इंटर कॉलेज में सैनिटाइज करता कर्मचारी।
- फोटो : BIJNOR
मूल्यांकन केंद्रों पर सैनिटाइजेशन शुरू
बिजनौर। प्रशासन ने मूल्यांकन केंद्रों के सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापी का मूल्यांकन 19 मई मंगलवार से शुरू हो जाएगा। चारों केंद्र के 80 से अधिक कमरे, कोठरी, पत्राचार कक्ष तथा दफ्तर सैनिटाइज होने हैं। कापी के बंडल भी रोजाना सैनिटाइज किए जाएंगे। इस दौरान उपनियंत्रक मौजूद रहे।