अतिरिक्त जिला जज पद के लिए चयनित संदीप चौहान।
- फोटो : BIJNOR
संदीप चौहान का अतिरिक्त जिला जज पद पर चयन
गजरौलाशिव। किरतपुर ब्लॉक के गांव रामपुर बिसना निवासी विपिन चौहान की पत्नी संदीप चौहान का चयन अतिरिक्त जिला जज पद पर हुई है। उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक परीक्षा सेंट मेरी स्कूल मंडावली से प्राप्त की थी। संदीप चौहान अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों व गुरुजनों को देती हैं। गांव वालों का कहना है कि संदीप चौहान ने गांव का मान बढ़ाया है।