क्वारंटीन सेंटर को किया सैनिटाइज
चांदपुर। सोमवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चांदपुर में क्वारंटीन शाहचंदन निवासी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना पॉजिटिव को इलाज के लिए मुरादाबाद भेजने के बाद नगरपालिका कर्मचारियों ने क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर बने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर को सैनिटाइज किया। पालिका कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर, पॉजिटिव आए युवक के कमरे आदि को भी सैनिटाइज किया। नगरपालिका ईओ अनुज कौशिक ने बताया कि पालिका कर्मचारी हॉट स्पॉट क्षेत्र को सैनिटाइज कर रही है।