फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन किए गए 36 लोगों के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन किए गए 36 लोगों के सैंपल लिए
विज्ञापन

धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी में क्वारंटीन किए गए 36 लोगों के सोमवार को सैंपल लिए गए। कोतवाली धामपुर में कार्यरत हैड मोहर्रिर और पीएचसी में कार्यरत तीन लैब टैक्नीशियन के भी सैँपल लिए गए। पीएचसी प्रभारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि विभाग की ओर से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में क्वारंटीन रहने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने का अभियान चलाया गया है। विभाग की मंशा है कि रैंडम सैंपल लेकर जांच कराने से यह पता लग जाएगा कि किसी को कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं। देखने में आ रहा है कि लक्षणों से तो कोरोना का पुष्टि नहीं हो रही है। पर सैंपलों की जांच में केस पॉजिटिव आ रहे हैं। बताया कि सोमवार को धामपुर में और अफजलगढ़ में कश्मीर के आठ लोगों को क्वारंटीन में रखा गया था। यह लोग पांच माह पहले यहां पर कपड़े का कारोबार करने आए थे। इन लोगों ने डीएम रमाकांत पांडेय से कश्मीर जाने की गुहार लगाई थी। डीएम के आदेश पर इन सभी का परीक्षण कराने के बाद जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें