फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजात स्टोर के गोदाम से नमकीन का नमूना जांच को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजात स्टोर के गोदाम से नमकीन का नमूना जांच को भेजा
विज्ञापन

किरतपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, बिजनौर की टीम ने छापा मारकर सुजात स्टोर के गोदाम से मंगला फूड प्रोडक्ट शाइलगढ़ पश्चिम बंगाल द्वारा निर्मित नमकीन का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला के लिए भेज दिया। जिला अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम नगर के मोहल्ला काजियान स्थित शारिक हुसैन के सुजात स्टोर पर पहुंची और गोदाम से निर्माता मंगला फूड प्रोडक्ट शाइलगढ़, खैरा रोड पश्चिम बंगाल की जोकर नमकीन का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर कारोबारी व निर्माता के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, तेजबहादुर सिंह, मोहित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें