नजीबाबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में मातृ-पितृ पूजन करते विद्यार्थी।
- फोटो : NAZIBABAD
पुलवामा के शहीदों को किया नमन
नजीबाबाद। सिटी पब्लिक स्कूल में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में पुलवामा के शहीदों का पुण्य स्मरण किया गया।
सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनय कौशिक, प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभिभावकों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों और बच्चों ने मातृ-पितृ पूजन में दीप प्रज्ज्वलित किए। विद्यार्थियों की ओर से माता-पिता को तिलक लगाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। प्रबंधक विनय कौशिक ने पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सैनिकों को देश के लिए अविस्मरणीय बलिदान बताते हुए हमले की बरसी पर अमर शहीद सैनिकों को नमन किया गया। अभिभावकों की ओर से पायल सलूजा, प्रियंका, दिनेश मेहरा सहित अनेक अभिभावकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।