जलालाबाद के कल्हेड़ी में डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते क्षेत्रवासी।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/जलालाबाद। संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती सादगी के साथ मनाई गई।
नगर के मोहल्ला रम्पुरा में नरेंद्र रवि के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि उन्होंने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित रखा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सादगी से आयोजित कार्यक्रम में चित्रा, राकेश, केलो देवी, अदिति, अरनव, महेंद्र रवि, अंकुश आदि ने डा. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प आर्पित किए। वहीं गांव कल्हेड़ी में आयोजित आंबेेडकर जयंती पर पंकज, भूपेंद्र, रामकुमार, धीरज और नीरज ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर समाज का मसीहा बताया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मोबीन हसन और पीस मॉडल जूनियर हाई स्कूल साहनपुर के एमडी एम अकरम खां के नेतृत्व में भी डा. आंबेडकर जयंती सादगी के साथ मनाई गई। उधर, आकाशवाणी नजीबाबाद के वरिष्ठ उद्घोषक सुलेंद्र नौटियाल और तेजपाल सिंह ने भी डा. आंबेडकर के चित्र पशर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें महान समाज चिंतक और सुधारक बताया।