फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
बिजनौर में एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम में भाग लेते पूर्व सैनिक व सीओ। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को किया नमन
विज्ञापन

बिजनौर । दीपावाली की पूर्व संध्या पर काकरान वाटिका बिजनौर में एक दीपक शहीदों के नाम से दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में भारत राष्ट्र का चित्रांकन किया गया और इसकी सीमा पर दीप जलाते हुए देशभक्ति पूर्ण नारों के साथ शहीद सैनिकों को याद कर श्रद्धांजली अर्पित की गई।
सेवानिवृत्त सैनिकों की एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन बिजनौर के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह तथा कार्यक्रम में धरातल पर भारत का सुंदर अनुपातिक नक्शा बनाने वाले हेमंत कुमार को माता लक्ष्मी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सीताराम सिंह राणा ने सभी आगंतुकों को माता लक्ष्मी की चरण पादुका देकर आशीर्वाद दिया और दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के संचालक और एसोसिएशन के अध्यक्ष केशव सिंह ने भाग लेने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीओ सिटी बिजनौर अनिल कुमार सिंह, समाजसेविका ममता अग्रवाल, दंत चिकित्सक विजयवीर सिंह, फीना निवासी लेखक हेमंत कुमार, एसोसिएशन के संरक्षक सीताराम सिंह राणा, अध्यक्ष केशव सिंह, पूर्व सैनिक वीर बहादुर सिंह, लोकेश कुमार, तेजपाल सिंह, पवन कुमार, बिजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह (बाहुपुरा), विजय सिंह राणा, सुरेश चंद्रा, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, नरपाल सिंह, हुकम सिंह, कपिल देव, लवकुश कुमार, रणदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें