फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांग जम्प में सलोनी प्रथम, साफिया द्वितीय, आंकाक्षा तृतीय रही

विज्ञापन
विज्ञापन
400 मीटर रेस में सोफिया, लांग जंप में सलोनी ने बाजी मारी
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। एजुकोल द गर्ल्स स्कूल में वार्षिक खेलकूद का उद्घाटन प्रबंधक डा.लोकेंद्र चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से छात्राएं अपना भविष्य भी संवार सकती हैं। प्रधानाचार्य विपिन सिंह ने कहा कि खेलकूद से मानसिक तथा शारीरिक रूप से फिट रहते है। 100 मीटर दौड़ में कक्षा आठ कक्षा नौ ग्रुप से दिव्यांशी प्रथम, महविश द्वितीय, साफिया तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में कक्षा चार कक्षा पांच ग्रुप से चेष्ठा प्रथम, आयरीन द्वितीय, दिव्या तृतीय रहीं। 400 मीटर रेस में सोफिया प्रथम, तनु द्वितीय, तनिष्का तृतीय रहीं। लेमन रेस में दृष्टि प्रथम, आरोही द्वितीय, दिव्य तृतीय रही। फ्रॉग रेस में दृष्टि प्रथम, आरोही द्वितीय, आराध्या तृृतीय रही। लांग जंप में सलोनी प्रथम, सोफिया द्वितीय, आकांक्षा तृतीय रही। रिले रेस में सुरुचि प्रथम, सोफिया द्वितीय, युगांशी तृतीय रहीं। कार्यक्रम में प्रीति अग्रवाल, रीता कुमारी, साक्षी, अनिता सिंह, मोनालिसा, मुसर्रत जहां, मुघा, पारुल गोयल, उषा रानी, आशु आदि शिक्षिकाएं रहीं। संचालन साक्षी चौहान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें