फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह रहे थोक, फुटकर में सब्जी व फलो के रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
‘निर्धारित मूल्यों पर हो रही फलों और सब्जियों की बिक्री’
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि धामपुर नगर पालिका क्षेत्र में फल और सब्जी के वर्तमान थोक और फुटकर मूल्यों का निर्धारण करने का जिम्मा मंडी समिति के सचिव को है। मंडी समिति के सचिव की ओर से रेटों का निर्धारण करने के बाद ही नगर में फल और सब्जी की बिक्री हो रही है। बृहस्पतिवार को आलू के रेट थोक में प्रति क्विंटल 15 सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये, प्याज दो हजार से तीन हजार। टमाटर अट्ठारह सौ से दो हजार, फूलगोभी एक हजार से पंद्रह सौ रुपये। लौकी 15 सौ से दो हजार रुपये प्रति क्विंटल है। वहीं अंगूर का दाम चार हजार से लेकर पैंतालीस सौ प्रति क्वंटल के हिसाब से रहा है। फुटकर में आलू 25 से 30 प्रति किलो। प्याज 35 से 40 रुपये व टमाटर 35 से 40, फूलगोभी 15 से 20 रुपये, लौकी 25 से 30 रुपये, अंगूर 60 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा। ग्राहक अशोक कुमार, सुधीर कुमार, घनश्याम सिंह का कहना है कि सब्जी विक्रेताओं ने निर्धारित कीमत से ज्यादा दामों पर सब्जी और फलों की बिक्री की है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी सुुनवाई नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें