फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अध्यक्ष पद के 47 पत्रों की बिक्री और 38 दावेदारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Sun, 16 Apr 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। शनिवार को बिजनौर सहित सभी नगर पंचायतों व पालिकाओं के अध्यक्ष पद के 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 38 नामांकन पत्र दावेदारों ने दाखिल किए। वहीं सदस्य पद के 249 पत्रों की बिक्री तथा 525 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

शनिवार तक बिजनौर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए एक भी दावेदार ने अपना नामांकन नहीं कराया है। इसकी वजह, भाजपा, सपा व बसपा की ओर से अपने दावेदारों के नामों की घोषणा नहीं होना है। रालोद ने देर शाम दो प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इस कारण पर्चे तो कई खरीद लिए है, लेकिन हर कोई पहले दूसरे की चाल का इंतजार कर रहा है।
बिजनौर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि दाखिल एक नहीं हुआ। सभासद के लिए 29 पत्रों की बिक्री और 37 नामांकन पत्र दाखिल हुए। बिजनौर पालिका में शनिवार तक अध्यक्ष पद के लिए 59 पत्रों की बिक्री और दाखिल पत्र शून्य है। सभासद पद के अब तक 310 पत्रों की बिक्री हुई और 76 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन


-पालिकाध्यक्ष पद के 12, सदस्य पद के 71 पत्रों की हुई बिक्री
धामपुर क्षेत्र की सभी नगरपालिकाओं, नगर पंचायतों के शनिवार को पालिका अध्यक्ष पद के 12 और सभासद पद के 71 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नहटौर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के दो, धामपुर पालिका में दो, स्योहारा में चार, शेरकोट और अफजलगढ़ में एक-एक तथा नगर पंचायत शाहपुर में दो पत्रों की बिक्री हुई। सदस्य पद के लिए धामपुर पालिका में 18, स्योहारा में 14 , शेरकोट, अफजलगढ़ और सहसपुर में 09-09 पत्रों की बिक्री हुई। पालिका अध्यक्ष का कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
सदस्य पद के लिए 202 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उधर उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को अधिकारियों के साथ नामांकन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश लोगों की कुछ समस्याएं थी, उप जिलाधिकारी ने निदान कराया।

-अध्यक्ष पद के लिए दाखिल नहीं हुआ नामांकन पत्र
नगीना। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पांचवें दिन भी जारी रही। नगीना पालिका अध्यक्ष पद के लिए किसी भी दावेदार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। बढ़ापुर अध्यक्ष पद पर 2 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नायब तहसीलदार फैसल कमर ने बताया कि सभासद पद के लिए 25 नामांकन पत्र बिके और 33 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। बढ़ापुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के 4 व सभासद पद 20 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें