धामपुर: 50 से अधिक गांवों में निकाली गई रविदास शोभायात्रा
फोटो छह
धामपुर/शेरकोट/कालागढ। नगर क्षेत्र में संत शिरोमणी रविदास जयंती का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर 50 से अधिक गांवों में परंपरागत तरीके से रविदास शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर कालागढ़ में यज्ञ किया गया, जिसमें शामिल श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर राष्ट्र की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। ग्राम हुसैनपुर धामपुर, नौरंगाबाद, मौज्जमपुर जैतरा, दित्तनपुर, सुहागपुर आदि में संत गुरू रविदास शिरोमणी समिति ने शोभायात्राएं निकाली। मंदिरों में संत रविदास की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। गांव पुराना धामपुर में शोभायात्रा में सबसे आगे युवाओं की टोली अखाडे में हैरतंगेज करतब दिखाती चल रही थी। उसके पीछे राधा-कृष्ण, मां काली, सूरदास एवं सुदामा की मनोहारी झांकियां थी। गांव का भ्रमण कर शोभायात्रा मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। कार्यक्रम में शिव कुमार, करन सिंह, थानी सिंह, डा. सोनू, अशोक कुमार, राकेश कुमार, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे। गांव चाकरपुर, सलावा, जुगुपुरा, सरकथलमाधो , पाडली मांडू आदि गांवों में भी शांतिपूर्वक ढंग से रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली।
कालागढ़ की केन्द्रीय कालोनी में संत रविदास मंदिर पर बिजनौर के डा. मनोज कुमार ने यज्ञ किया। इसमें परशुराम, राकेश कुमार उर्फ छुट्टन, नरेश बर्थवाल, मनोज कुमार, अवर अभियंता विनीत कुमार आदि ने आहुति दी। पूजा के बाद भंडारा हुआ। मंदिर से केन्द्रीय कालोनी, नई कालोनी आदि क्षेत्रों से झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शेरकोट में मोहल्ला फतेहनगर स्थित आंबेडकर धर्मशाला पर पूजा कर संत शिरोमणि गुरु रविदास उत्सव समिति ने शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा में अखाड़ा और झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। धर्मशाला से शुरू होकर शोभायात्रा चौधरियान,इमामबाड़ा,निकम्माशाह,कायस्थान,हकीमान,शेखान,अचारजान आदि मोहल्लों से होती हुई धर्मशाला पर जाकर संपन्न हुई। संचालन अध्यक्ष सिकन्दर सिंह और रामकुमार ने किया। ग्राम मिर्जापुर,बालकिशनपुर, हादकपुर सहित आदि कई गांवों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभायात्रा निकाली गई।