फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी समाज जात पात की राजनीति से दूर रहे: विधायक सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी समाज जात पात की राजनीति से दूर रहे: विधायक सैनी
विज्ञापन

गंज दारानगर। चांदपुर से विधायक कमलेश सैनी ने गंज पहुंचकर सैनी धर्मशाला में भूमि पूजन किया।
सोमवार को गंज पहुंची चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने मंत्रोच्चारण के बीच सैनी धर्मशाला में भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने सैनी समाज के लागों को जात पात की राजनीति के बहकावे में नहीं आने की अपील की। कहा कि जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है, दुनिया उसे सम्मान नहीं देती उन्होंने सैनी समाज के लोगों से शराब पर धन खर्च करने के बजाय अपने परिवार, बच्चों की शिक्षा तथा स्वच्छता पर धन खर्च करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय पत्रकार नीरज शर्मा, कौशल शर्मा, विनय कौशिक, शशि भूषण शास्त्री आदि पत्रकारों को स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विष्णु सैनी व संचालन पूर्व प्रधान कल्याण सिंह सैनी ने किया। इस दौरान भोपाल सिंह सैनी, सीताराम सैनी, प्रधान पुखराज सिंह सैनी, जिला पंचायत सदस्य आसाराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें