धामपुर में कडा़के की ठँड के बीच धूमधाम के साथ निकली सांई पालकी यात्रा में शामिल श्रद्वालु। संवा
धामपुर। साईं भक्तों की ओर से शनिवार को श्री साईं गंगाधाम के 16 वें वार्षिक उत्सव पर विशाल पालकी यात्रा निकली। यात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक पूजन से हुआ। नगीना मार्ग स्थित साईं गंगाधाम से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित अनिल कुमार शास्त्री ने पूजन कराया। सांई भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थापित शिरडी वाले साईं बाबा की मूर्ति, द्वारका माई के दर्शन कर मन्नतें मांगी। धाम में भंडारे की पूर्णता के बाद पालकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्य यजमान धाम के संस्थापक विनोद कुमार अग्रवाल, नीना अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, अभय गोयल, मीनाक्षी गोयल, संजीव अग्रवाल,ज्योति अग्रवाल, अमित माहेश्वरी, मनीषा माहेश्वरी आदि रहे। पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग मुख्य डाकघर ,खारी कुआं, मुख्य बाजार आदि मार्गों से होती हुई निज स्थान पर संपन्न हुई।