फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - धूमधाम से निकाली गई साईं बाबा शोभायात्रा

Fri, 31 Mar 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
-बिजनौर में सांई पालकी निकालते श्रृद्धालु।
विज्ञापन
- शोभायात्रा में वितरित किया गया प्रसाद
विज्ञापन

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में साईं बाबा का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर के मोहल्ला शम्भा बाजार स्थित साईं मंदिर से शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में साईं बाबा की पालकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को श्री शिरडी साईं साधना संस्था की ओर से साईं बाबा के अवतरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा के स्नान और आरती कर किया गया। शोभायात्रा साईं मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस मंदिर पर ही समाप्त हुई। शोभायात्रा में बाबा की पालकी, रथ पर सवार बाबा और बाबा की जोत विराजमान रही। शोभायात्रा में प्रसाद भी वितरित किया गया। जगह-जगह जलपान कराकर भक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। बैंड-बाजों की धुन पर भक्त जमकर थिरके। भक्तों से जनकल्याण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, दुष्यंत शर्मा, नीरज तुली, राजेंद्र गौतम, अरूण खन्ना, बबली खन्ना, राजू खन्ना, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें