सीडीओ ने बैठक में अंडा उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 50 करोड़ अंडा उत्पादन करने पर सहारनपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है, जबकि देवरिया को द्वितीय और गोरखपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
सहारनपुर में एक वर्ष पूर्व करीब 50 अंडे का उत्पादन हुआ है। इन यूनिट से एक वर्ष में 50 करोड़ अंडे का उत्पादन हुआ। यह अंडे प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई हुए हैं। शुक्रवार को इस संबंध में सीडीओ सुमित महाजन ने अंडा उत्पादन को लेकर बैठक की, जिसमें सीडीओ ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से अंडा उत्पादन की यूनिट बढ़ाई जाएं। ताकि प्रदेश को दूसरे प्रदेशों से अंडे का आयात न करना पड़े। उन्होंने वर्ष 2024 में यूनिट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।