फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अंबावता की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। भाकियू अंबावत की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नजीबाबाद निवासी सद्दाम ने जीता।
विज्ञापन

भाकियू अंबावत की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाध्यक्ष शिव कुमार सहरावत ने फीता काटकर किया। जाहिद पहलवान की देखरेख में हुए कुश्ती के फाइनल मुकाबले में नजीबाबाद निवासी सद्दाम ने नांगलसोती निवासी संजीव पहलवान को पराजित किया। इससे पूर्व हुए मुकाबलों में जीतपुर निवासी हर्ष ने चंदक के शिव को पराजित किया। शहजादपुर निवासी सानू और नजीबाबाद निवासी गुलफाम, नांगलसोती निवासी साजिद और चमरौला निवासी शैलभ, अभीपूरा निवासी रिवानी और पचेंडा की हर्षिता के बीच कुश्ती मुकाबले बराबरी पर रहे। मुख्य अतिथि डॉ. गौरव राठी व संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार सहरावत ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में भाकियू अंबावत के जिला महासचिव डोरीलाल पहलवान, कपिल, मंगू सिंह, विकास कुमार आदि सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें