- दो साल पहले चार बच्चे हो गए थे अनाथ, दादी कर रही है पालन-पोषण
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम जलालपुर सुलतान में दो वर्ष पहले अनाथ हुए चार बच्चों को सारथी हम संस्था ने पक्का मकान बनाकर दिया। रविवार को मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार रविवार को पक्का मकान बच्चों को सुपुर्द किया।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. द्विपेंद्र सिंह, महासचिव आशीष तोमर, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, कानूनी सलाहकार मोहित कुमार, कोतवाली ब्लॉक प्रमुख विकास राजपूत, विक्रांत चौधरी, मोहित मलिक, विशाल चौधरी, नरदेव सिंह, सत्यम सिंह आदि मौजूद रहें। गौरतलब है कि थाना रायपुर क्षेत्र के ग्राम जलालपुर सुल्तान निवासी सुनील कुमार की बिजली करंट से मौत हो गई थी। उसके बाद उसकी पत्नी राखी की बीमारी से मौत हो गई, जिससे उनके चार बच्चे वर्षा (6), उपासना (7), परी (5), लक्की (3) अनाथ हो गए। अब बच्चों के लालन पालन के लिए बच्चों की दादी प्रमोद देवी 70 वर्ष बची है। एक साल पूर्व संस्था को इनकी सूचना मिली संस्था ने जाकर देखा तो बच्चे एक झोपड़ी में रह रहे थे। तब संस्था ने उन बच्चों का मकान बनवाने का बीड़ा उठाया था।