फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सोशल मीडिया पर बाढ़ की अफवाह, किसानों ने काट ली धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुर (बिजनौर)। गंगा खादर क्षेत्र के किसानों ने भाकियू टिकैत नेताओं के साथ एसडीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि सोशल मीडिया पर गंगा में 4.5 लाख क्यूसेक पानी आने की अफवाह फैला दी गई। बाढ़ के डर से कई गांवों के किसानों धान की बिना पकी फसल काट ली। बाद में अधिकारियों से वार्ता हुई तो सच्चाई का पता चला। किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई हैं।
सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल संदेश के अनुसार गंगा में 4.5 लाख क्यूसेक पानी आने की चेतावनी थी। साथ ही गंगा खादर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई थी। किसानों का आरोप है इस वायरल संदेश से डर कर जलीलपुर के गंगा खादर क्षेत्र में सलेमपुर खादर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर आदि के किसानों ने धान की बिना पकी फसल काट ली। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
विज्ञापन

सच का पता चलने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पश्चिमी यूपी महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह नामधारी, जितेंद्र सिंह सिद्धु, पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह, लुधियान सिंह, हुकम सिंह गुर्जर, शमशेर सिंह, बलविंदर सिंह, नछत्तर सिंह, कुलदीप सिंह शर्मा, प्रताप सिंह चहल, गुरप्रीत सिंह सिद्धू, डॉ. निरवैर सिंह वड़ैच आदि किसानों ने एसडीएम विजय शंकर को ज्ञापन दी।
विज्ञापन


इसमें गंगा में पानी छोड़े जाने की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही बाढ़ के डर से अधपकी धान की फसल काटने वाले किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने मांग की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें