बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की नयी शिक्षा नीति से आच्छादित स्नातक संस्थागत छात्रों के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा फार्म 06 जुलाई अर्थात आज आनलाइन उपलब्ध होंगे। जिले में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 150 से अधिक डिग्री काॅलेज है।
विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति -2020 लागू कर दी है। शिक्षा सत्र 2022-23 के स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकाम। तथा बीबीए द्वितीय सेमेस्टर संस्थागत/ बैंक परीक्षा एवं चतुर्थ सेमेस्टर संस्थागत परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। अभ्यर्थियों हेतु आनलाइन परीक्षा फार्म पुनः उपलब्ध होने की तिथि 06 जुलाई है। परीक्षा फार्म भरे जाने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। महाविद्यालय द्वारा परीक्षा फार्म जमा करने एवं आनलाइन एप्रूव करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई निर्धारित है।