फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
धामपुर नगर में पथ संचालन निकालते राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने निकाला पथ संचलन
विज्ञापन

धामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को नगर में पथ संचलन निकाला गया। जिसका नगर में कई स्थानों पर स्वागत हुआ। नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पथ संचलन विद्या मंदिर में जाकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

विद्या मंदिर में सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन चल रहा है। कार्यक्रम के छठे दिन संघ कार्यकर्ताओं की ओर से नगर में पथ संचलन निकाला गया। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे आरंभ हुआ पथ संचलन नगीना चौराहा, पुराना धामपुर की चुंगी, पहाड़ी दरवाजा, खारी कुआं, भगत सिंह चौक, फल चौक, बड़ी मंडी, आर्य समाज मंदिर, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, नेताजी सुभाषचंद्र बोस तिराहा, कन्या इंटर कॉलेज से होकर नगीना चौक होता हुआ वापस विद्या मंदिर पहुंच संपन्न हुआ। भगत सिंह चौक पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला संघचालक रविंद्र, जिला कार्यवाह विपिन, जिला प्रचारक दीपक, जिला प्रचार प्रमुख प्रखर, पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, राघव शरण गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अमित कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें