नजीबाबाद में आरएसएस पथ संचलन में भाग लेते संघ के स्वयंसेवक।
- फोटो : NAZIBABAD
आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया पथसंचलन
नजीबाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पथ संचलन निकाला गया। हिंदू संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
स्वयंसेवकों ने आरएसएस के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार को नमन किया और एमडीएस इंटर कॉलेज में भगवाध्वज फहराया। पंकज ने प्रार्थना कराई। बौद्धिक विभाग प्रचारक विनीत कौशल ने आरएसएस से संबंधित व्याख्यान दिया। जिला प्रचारक प्रिंस, वर्ग कार्यवाह सतपाल, नगर संचालक विपिन महेंद्रा, सर्व व्यवस्था प्रमुख अंशुल मेहरा के नेतृत्व में पथ संचलन निकाला गया।
पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, भावना सिंह सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ पथ संचलन का स्वागत किया गया। चंद्रा हाउस पर साहू राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में चौक बाजार में कलवा शेख मंसूरी, इसरार अहमद एड. के नेतृत्व में पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की गई। रम्पुरा वाल्मीकि बस्ती, चौराहा जगन्नाथ, कल्लूगंज, एमडीकेवी रोड सहित कई स्थानों पर हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और समाजसेवियों ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान मुकुल रंजन दीक्षित, तरुण राजपूत, विपिन महेंद्रा, अस्मित सहरावत मौजूद रहे। बिजनौर से आए भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने भी पथ संचलन में भाग लिया।