फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म की सजा 2ॐ50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा के साथ दुष्कर्म की सजा 2.50 लाख रुपये
विज्ञापन

नहटौर( बिजनौर)। पुलिस से न्याय की आस टूटने पर एक पीड़ित परिवार ने पंचायत का सहारा लिया। पंचों ने कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को ढ़ाई लाख रुपये के जुर्माने का फरमान सुनाकर मामले का निपटारा कर दिया।
नहटौर के नूरपुर मार्ग स्थित एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि छात्रा अपनी बुआ के घर आई थी। वह बुआ के घर से उनकी पशुशाला में पशुओं को पानी पिलाने के लिए जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने छात्रा को अपने घेर में खींच लिया और घेर में बने एक कमरे में बंद कर लिया। घंटों तक जब छात्रा का पता नहीं चला तो उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीण उसको गांव में तलाश करते हुए मौके पर भी पहुंच गए। कमरे का दरबाजा बंद मिलने पर ग्रामीणों का शक बढ़ गया। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही आरोपी युवक ग्रामीणों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। छात्रा को बदहवास हालत में कमरे से बरामद किया। आरोपी युवक पड़ोस का ही रहने वाला है और एक बच्चे का पिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आई छात्रा के साथ गलत हरकत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंची। दो दिन तक जब पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को लेकर एक पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में पहले पांच लाख रुपये का जुर्माने की बात रखी गई, लेकिन पांच लाख रुपये पर सहमति नहीं बनी। जिसके बाद पंचों ने आरोपी युवक पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना अदा करने का फरमान सुनाते हुए निपटारा करा दिया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस की जानकारी में पंचायत का आयोजन हुआ, लेकिन नहटौर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि हमारे पास कोई ऐसी शिकायत नहीं आई। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें