फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले के माध्यमिक विद्यालयों पर खर्च होंगे 1400 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण कार्यों का शुभारंभ वर्चुअल तरीके से किया
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार योजना में चयनित है 22 राजकीय और छह अशासकीय विद्यालय






संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना संचालित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से योजना के अंतर्गत जिले में स्वीकृत करीब 1400 लाख के निर्माण कार्यों का शुभारंभ वर्चुअल तरीके से किया। इंदिरा बाल भवन में कार्यक्रम को देखा गया।



माध्यमिक विद्यालयों के भवनों के निर्माण समेत पढ़ाई लिखाई की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना संचालित है। शासन ने योजना में जिले के 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालय तथा छह अशासकीय विद्यालय चिह्नित किए है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए योजना में 967.52 लाख और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए 424.06 लाख स्वीकृत है। इस प्रकार योजना में कुल 1391.58 लाख स्वीकृत है। इस धनराशि से विद्यालयों में निर्माण कार्य हो रहे हैं। बताया गया कि 28 माध्यमिक विद्यालयों में से कुछ में निर्माण कार्य हो गए है, जबकि कुछ में निर्माण कार्य होने है।
विज्ञापन
विज्ञापन







मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को इंदिरा बाल भवन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रधानाचार्यों ने देखा। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, सीडीओ पूर्ण बोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार समेत सभी राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें