फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शाही शादी ...बिजनौर की धरती पर विदेशी कलाकारों ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
- संगीत कार्यक्रम में रशियन बालाओं के ठुमकों ने मेहमानों को किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शाही अंदाज में शादी करने का चलन बड़े शहरों से चलकर अब अपने जिले तक आ भी आ पहुंचा है। राजघरानों और कॉरपोरेट जगत की शादियों के चर्चे जरूर सुने होंगे। मगर, बिजनौर के एक मंडप में शुक्रवार की हुई शादी भी खूब भव्य रही।
शादी में आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में विदेशी बार बालाओं ने खूब जलबा बिखेरा। रशियन कलाकारों का नृत्य देख शादी में आए तमाम मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए। सिर्फ इतना ही नहीं, मयकशों के लिए बार भी लगा था। छलकते जामों के बीच शादी में आए मेहमानों ने विदेशी बार बालाओं के ठुमकों का आनंद लिया। फिल्मी गीतों पर नृत्य कर रही बालाओं ने शादी की भव्यता में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शहर के एक मशहूर बैंक्वेट हॉल में पिछले दो दिनों से शहर के एक शिक्षक के छोटे बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम उनके बेटे का रिंग सेरेमेनी कार्यक्रम हुआ था। शुक्रवार की शाम को शादी और फेरे का कार्यक्रम रहा। रातभर चले शाही शादी के इस कार्यक्रम में जिले के कई अफसर, शिक्षक और गण्यमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें