फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत गिरने से अफरातफरी मची

Sun, 17 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
नींदडू क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में गिरी मकान की छत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नींदडू़ में बारिश के चलते गांव मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के अहमद  नगर मोहल्ले में फुरकान अली की छत भरभरा कर नीचे गिर गई। इससे अफरातफरी मच गई। छत की खस्ता हालत देखते हुए परिवार  के सभी सदस्य मकान के आगे पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे।            रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज बारिश में गीली  मिट्टी का भार सहन नहीं करने से लकड़ी के सोंठ टूट गए तथा  पूरी छत भरभरा कर नीचे गिर गई। फावड़े से मलबा हटाकर  मिट्टी में दबे कपड़े, बर्तन व अन्य सामान बाहर निकाला गया।  प्रधान के माध्यम से घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी गई है। हालांकि टीम अभी तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें