समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम
बिजनौर। आरबीडी महिला महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह के मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी का विषय भारतीय समाज में महिलाओं का महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका रहा। संगोष्ठी में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा अतिया, बीए तृतीय वर्ष की शबेनूर, बीए प्रथम वर्ष की आकांक्षा ने महिलाओं का राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई अधिकारी नीरू ने कहा कि कोई भी समाज बिना महिलाओं के योगदान के तरक्की नहीं कर सकता है। द्वितीय इकाई अधिकारी नेमिका ने समाज की अग्रणी महिलाओं के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्राचार्या जकिया रफत ने छात्राओं को मौलिक अधिकारों व क्षमताओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन उर्दू विभाग प्रवक्ता चांदनी अब्बासी ने किया।