फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबिन को मिला डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल अवार्ड

विज्ञापन
नजीबाबाद में डॉ.भीमराव आंबेडकर अवॉर्ड विजेता रॉबिन को मेडल और प्रशस्ति पत्र देते सीओ गजेंद्र पा? - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
रॉबिन को मिला डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल अवार्ड
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर के युवा रॉबिन को डॉ.बीआर आंबेडकर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप रॉबिन को डेढ़ लाख रुपये की धनराशि, सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर के जाब्तागंज निवासी युवा रॉबिन ने अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा से विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल अवार्ड प्राप्त किया। डॉ.बीआर आंबेडकर स्पोर्ट्स फाउंडेशन नोएडा के संस्थापक मास्टर बीके भारत, पद्मश्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में रॉबिन को डेढ़ लाख रुपये की पुरस्कार धनराशि सहित अवार्ड प्रदान किया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने वैज्ञानिक शोध के अंतर्गत मिले अवार्ड का सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर रॉबिन को सम्मानित किया। रॉबिन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों और परिजनों को दिया। इनोवेशन सेंटर दिल्ली ने युवा रॉबिन का बैक्टीरिया रिसर्च स्कॉलर के रूप में हाल ही में चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें